सुल्तानपुर। केएनआई महाविद्यालय के फरीदीपुर के कंप्यूटर सेंटर में बृहस्पतिवार को सेमिनार का आयोजन हुआ। अध्यक्षता बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय सिन्हा व कमला नेहरू विधि संस्थान के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र यादव ने की। शुभारंभ करते हुए डॉ. मृत्युंजय सिन्हा ने कहा कि नए कौशल सीखने से छात्रों की सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है।
डॉ. सुभाष चंद्र यादव ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को आधुनिक युग की क्रांतिकारी तकनीक बताते हुए इसके नैतिक उपयोग पर जोर दिया। विद्यार्थियों ने आईओटी, एआई इन हेल्थ केयर, ह्यूमन-कंप्यूटर इंटरेक्शन, साइबर लॉ, क्वांटम कंप्यूटिंग और वर्टिकल फॉर्मिंग विषयों पर प्रस्तुतियां दीं।
प्रतियोगिता में डीसीए प्रथम वर्ष के उत्कर्ष यादव प्रथम, आर्या दुबे द्वितीय व गुलशन कुमार तृतीय स्थान रहे। द्वितीय-तृतीय वर्ष से अखिलेश कुमार प्रथम, सर्वेंद्र कुमार द्वितीय और हिमांशु रावत तृतीय स्थान पर रहे। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर डॉ. अब्दुल हाफिज खान, डॉ. हरीशंकर गौतम, कंप्यूटर सेंटर प्रभारी आजाद अहमद खान, केंद्र प्रभारी इंदु श्रीवास्तव, कृतिका सिंह मौजूद रहीं। संवाद