फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दैनिक जीवन में योग और अपनाने पर जोर

Thu, 24 Sep 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आयुर्वेद दिवस पर स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद विषय पर बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली के लिए आयुर्वेद और योग को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन रेडक्राॅस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. डीएस मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने किया। भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किए। योग प्रशिक्षक सुनील दत्त तिवारी ने दैनिक जीवन में योग और आयुर्वेद अपनाने का महत्व समझाया। बताया कि स्वस्थ दिनचर्या, योग और आयुर्वेद को जीवन का हिस्सा बनाकर संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें