फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जाप का झांसा, आंखें बंद कराईं और जेवर-नकदी लेकर भागे टप्पेबाज

Thu, 24 Sep 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के चौक में खरीदारी करने गई महिला को मंगलवार दोपहर टप्पेबाजों ने धार्मिक अनुष्ठान का झांसा देकर निशाना बना लिया। खुद को हरिद्वार के मंदिर का पुजारी बताने वाले दो युवकों ने पहले महिला से बातचीत की और फिर जाप के बहाने उनके जेवर व नकदी समेत जरूरी सामान पार कर दिए। कोतवाली नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले की महिला के मुताबिक वह मंगलवार दोपहर दो बजे सामान खरीदने चौक गई थीं। रास्ते में दो लोगों ने खुद को हरिद्वार के मंदिर का पुजारी बताया। महिला को भरोसे में लेकर कान का झुमका, अलमारी की चाबी, पर्स समेत सामान पन्नी में रखने को कहा। महिला के मुताबिक पर्स में एक हजार रुपये थे। उसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वोटर आईडी, ई-श्रम कार्ड और एयरटेल सिम लगा मोबाइल भी था।
टप्पेबाजों ने महिला को सामान लेकर दस कदम दूर जाने और आंखें बंद कर जाप करने को कहा। महिला जाप करने लगी। कुछ देर बाद आंखें खोलकर पीछे देखा तो दोनों आरोपी गायब थे। प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि टप्पेबाजों की पहचान के लिए पुलिस चौक क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें