फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दिनभर ट्रिपिंग और शाम को ओवरलोड, ग्रामीण परेशान

Thu, 01 Oct 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर। विद्युत उपकेंद्र धम्मौर के फीडर पर दिनभर बिजली की ट्रिपिंग और शाम को ओवरलोड के कारण कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। बार-बार बिजली गुल होने से उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। पेयजल आपूर्ति और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दिन में कई बार बिजली आती-जाती रहती है। शाम होते ही समस्या और बढ़ जाती है। ओवरलोड से कटौती से रात में भी राहत नहीं मिल रही है। मनोज कुमार, दिनेश कुमार, बृजेश कुमार, राजेंद्र, विनोद और सुरेंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि धम्मौर उपकेंद्र पर अधिक लोड होने से ट्रिपिंग और ओवरलोड की समस्या हो रही है। कहा कि लोड को नियंत्रित करने के लिए आवश्यकतानुसार बिजली कटौती की जा रही है। अवर अभियंता ने समस्या के समाधान के लिए प्रयास जारी होने की बात कही। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार कटौती से उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें