फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल, एक लाख आबादी रही परेशान

Sat, 10 Jun 2017 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण उमस से बढ़े लोड व शनिवार को आए अंधड़ से इनकमिंग लाइन में ब्लास्ट से शहर का दरियापुर उपकेंद्र व डाकखाना सब स्टेशन के दो फीडर बंद हो गए। ग्रामीण क्षेत्र में कुछ जगहों पर हल्की बारिश व अंधड़ से भी कुछ गांवों की बिजली बाधित हो गई है।
विज्ञापन


विद्युत ओवरलोड व अंधड से अलग-अलग क्षेत्रों में करीब एक लाख आबादी परेशान रही। हालांकि, विद्युत वितरण खंड शनिवार के अंधड में ज्यादा नुकसान नहीं बता रहा है। भीषण उमस से बढ़े लोड के बीच शुक्रवार की रात दरियापुर उपकेंद्र के तीन नंबर फीडर की केबल बर्स्ट हो गई।

रात में केबल दगने से दरियापुर के तीन नंबर फीडर से जुड़ी आबादी की रात भर बिजली आपूर्ति ठप रही। शनिवार की दोपहर कर्मियों ने केबल दुरुस्त कर जैसे ही आपूर्ति शुरू की तेज अंधड़ में आपूर्ति व्यवस्था फिर चरमरा गई। दरियापुर उपकेंद्र व डाकखाना उपकेंद्र के दो फीडर की इनकमिंग में ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन


इनकमिंग में ब्लास्ट से दरियापुर उपकेंद्र व डाकखाना सब स्टेशन का पुलिस लाइंस व तहसील फीडर बंद हो गया। शाम तक विद्युत कर्मियों ने फॉल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की। इस बीच शहर के लोग बिजली के लिए परेशान रहे।

शनिवार की दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश के साथ आए अंधड़ से भी बिजली बाधित रही। अंधड़ व हल्की बारिश से सुल्तानपुर-फैजाबाद मार्ग पर गुप्तारगंज के पास पेड़ गिरने से दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।

कुड़वार, असरोगा, बल्दीराय, हलियापुर, भटमई, बिरसिंहपुर क्षेत्र में अंधड़ से बिजली के तार खंभे से उतर गए। तार उतरने व कुछ जगहों पर अन्य खराबी से ग्रामीण क्षेत्र की बिजली बाधित रही। विद्युत वितरण खंड खराबियों की रिपोर्ट ले रहा है। वितरण खंड शनिवार को हल्की बारिश के साथ आए अंधड़ से ज्यादा नुकसान नहीं बता रहा है। 

अधिशासी अभियंता बालकृष्ण प्रजापति ने बताया कि बारिश व अंधड़ से इनकमिंग में ब्लास्ट हुआ था। उसे ठीक कर लिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ जगह अंधड़ व ओवरलोड से खराबी आई है। उसे दुरुस्त करने का काम चल रहा है। रात तक खराबी दूर कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें