फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार सामग्री हटाने में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
कादीपुर में हटाई जा रहीं होर्डिंग्स। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा निर्वाचन की अधिसूचना लागू होते ही शनिवार से पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से पार्टियों व दावेदारों की ओर से लगाई गईं चुनाव सामग्रियों को हटाने का कार्य युद्घस्तर पर शुरू हो गया है। वाल राइटिंग की पुताई का कार्य भी हो रहा है। प्रशासन की ओर से इसके लिए कई टीमें सक्रिय की गई हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स व नारों को हटाने के लिए पहले से ही तहसीलवार टीम का गठन कर दिया गया था। शनिवार को आयोग की ओर से अधिसूचना लागू करते ही जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी के निर्देश पर टीमें सक्रिय हो गईं। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में उपजिलाधिकारियों के निर्देश पर विभिन्न पार्टियों के पोस्टर, बैनर व होर्डिंग्स को हटाने का कार्य युद्घस्तर पर शुरू हो गया। दीवारों पर लिखे नारों की पुताई कराने का कार्य चलता रहा। देर शाम तक होर्डिंस, बैनर, पोस्टर व होर्डिंग्स हटाई गईं।
शहर में जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता व डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने शाहगंज चौराहे से होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर हटाने की शुरुआत की। इसके बाद टीमों ने शहर में भ्रमण करके प्रचार सामग्रियों को हटाना शुरू किया। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की विधानसभा क्षेत्रों मोतिगरपुर, जयसिंहपुर, कादीपुर, लंभुआ, बल्दीराय, धनपतगंज में भी टीमों की ओर से जेसीबी व लेबर लगाकर पुलिस के साथ प्रचार सामग्रियां हटाई गईं। पांचों तहसीलों में उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में प्रचार सामग्रियां हटाई गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अब प्रचार सामग्री बिना अनुमति के लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें