फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: सोते समय गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या, इसी महीने आनी है बेटी की बरात; डोली से पहले उठी पिता की अर्थी

Sun, 12 Apr 2026 11:39 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में सोते समय गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। इसी महीने उसकी बेटी की बरात आनी है। बेटी की डोली से पहले पिता की अर्थी उठी तो घरवाले चीत्कार उठे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
इसी चारपाई पर हुई बुजुर्ग की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में शनिवार आधी रात घर के बाहर बरामदे में सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलगरा गांव की है। गांव निवासी विजय प्रताप सिंह (60) की हत्या हुई है। बताया गया कि वह करीब तीन वर्षों से पैरालिसिस से पीड़ित थे। इस कारण चलने-फिरने में असमर्थ थे। कुछ दिन पहले ही इलाज कराकर घर लौटे थे। 

हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए

ग्रामीणों के मुताबिक, शनिवार को वह घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात करीब 1.00 बजे हमलावरों ने उनकी कनपटी पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही परिजन जग गए और शोर मचाया। लेकिन, तब तक हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग चुके थे। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। 

इसी महीने आनी है बेटी की बरात

बताया गया कि इसी महीने में मृतक की बेटी की बरात आनी है। परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक चारु निगम मौके पर पहुंचीं और घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। सीओ आरके चतुर्वेदी ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल किसी प्रकार की रंजिश से इनकार किया है। जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें