सुल्तानपुर। बल्दीराय के रहमानगंज बाजार के पास बुधवार शाम करीब छह बजे दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। सड़क हादसे में अमेठी के मुसाफिरखाना के रसूलाबाद पूरे भूदई निवासी मोहम्मद अतहर (60) और दूसरी बाइक पर सवार बल्दीराय के चक्कारीभीत निवासी मंजीत कुमार (24) गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर भिजवाया, जहां चिकित्सक ने मोहम्मद अतहर को मृत घोषित कर दिया। मंजीत कुमार को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पारा बाजार चौकी इंचार्ज चंद्र शेखर सोनकर ने बताया कि दोनों बाइकों को कब्जे में लिया गया है।