फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बस से दिल्ली इलाज कराने जा रहे बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरी बाजार। आजमगढ़ जिले के तरवा, महोली निवासी बृजेश सिंह रविवार देर शाम अपने पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह (65) का इलाज कराने के लिए टूरिस्ट बस से दिल्ली जाने के लिए निकले। बृजेश के मुताबिक रास्ते में जयसिंहपुर के महमूदपुर बरदहिया चौराहे के पास बस में उनके पिता की तबीयत खराब हो गई। बस चालक ने पिता-पुत्र को वहीं पर उतार दिया। बृजेश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से उनके पिता को बेहोशी हालत में विरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। बृजेश ने बताया कि वह अपने पिता का इलाज कराने के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल जा रहे थे। इसी बीच में यह घटना हो गई। सोमवार सुबह परिजन शव लेकर घर चले गए। सेमरी बाजार चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। बुजुर्ग को रात में ही एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया था।
विज्ञापन

हादसे में घायल संविदाकर्मी ने तोड़ा दम
गोसाईगंज। अन्नपूर्णा नगर के पास गत 28 जनवरी को सड़क दुर्घटना में घायल बरुई निवासी अमित पांडेय (42) की सोमवार को लखनऊ में एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत का पता चलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि अमित सैदपुर स्थित किसान सहकारी चीनी में संविदा पर नौकरी करते थे। गत 28 जनवरी शाम को वह बाइक से ड्यूटी करने जा रहे थे। अन्नपूर्णा नगर के पास वह दूसरी बाइक से टकराकर घायल हो गए थे। मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर से उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। उनके पिता कृपाशंकर की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें