फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग, सामान जला

Mon, 02 Feb 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मोतिगरपुर के कालीगंज बाजार में शॉर्ट सर्किट से जली किराना की द़ुकान
विज्ञापन
मोतिगरपुर। कालीगंज बाजार में रविवार तड़के शॉर्ट सर्किट से किराना व जनरल स्टोर में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग और धुएं के गुबार से बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


मोतिगरपुर के विभारपुर निवासी शरद जायसवाल की कालीगंज बाजार में किराना व जनरल स्टोर की दुकान है। वर्तमान में उनका परिवार दोस्तपुर के गोशैसिंहपुर बाजार में स्थित मकान में निवास करता है। पीड़ित शरद जायसवाल ने बताया कि शनिवार रात नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार तड़के साढ़े चार बजे दुकान से आ रही तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले। दुकान से उठती आग की लपटें और घना धुआं देखकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

लोगों के अनुसार , आग इतनी भीषण थी कि दुकान का लोहे का शटर तक लाल हो गया, जिससे कोई भी आग बुझाने का साहस नहीं कर सका। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मोतिगरपुर के उपनिरीक्षक श्रीराम मिश्र पुलिस टीम के साथ पहुंचे।  पीड़ित शरद जायसवाल के अनुसार, सहालग को देखते हुए दुकान में पहले से काफी मात्रा में किराने का सामान रखा गया था। एक दिन पहले ही करीब डेढ़ लाख रुपये का नया सामान भी आया था। इस घटना में लगभग 35 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग से मकान की छत भी टूट गई है। बाजार में रविवार भोर शॉर्ट सर्किट से किराना एवं जनरल स्टोर में पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद भी आग नहीं बुझ सकी। आग की भयावह स्थिति देखकर बाजार में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें