फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नाले में डूबने से बुजुर्ग किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। सलाहपुर गांव से निकले नाले में डूबने से शनिवार दोपहर स्थानीय निवासी किसान जयराम यादव (65) की मौत हो गई। वह खेत जोतवाने के लिए नाला पार कर रहे थे। तभी पांव फिसलने से वह नाले में डूब गए। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से शव को नाले से बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि गांव से निकला नाला सीधे गोमती नदी में जाकर मिलता है। इस समय नाले में भी पानी बढ़ गया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर जयराम ने परिजनों को खेत जाने की बात बताई थी। जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। नाले में डूबने की आशंका के तहत जाल डाला गया और फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। एक घंटे बाद उनका शव मिल गया। जयराम की मौत से परिवार में मातम छा गया है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें