फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़-सुल्तानपुर होकर चलाई गईं आठ ट्रेनें, एक निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर भदोही रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर जाने की वजह से रेल मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने से रेल महकमे ने इस मार्ग से जाने वाली आठ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया, जबकि एक ट्रेन निरस्त कर दी गई। ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित होने और निरस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन



 लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित भदोही रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे सोमवार को लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। रेल महकमे की ओर से जहां इस मार्ग की आठ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया, वहीं एक पैसेंजर ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल एक्सप्रेस, वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को जंघई से वाया सुल्तानपुर, लखनऊ भेजा गया। नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी जनता एक्सप्रेस  डाउन को वाया प्रतापगढ़-सुल्तानपुर-वाराणसी भेजा गया।


हावड़ा-जैसलमेर व अर्चना एक्सप्रेस वाया फैजाबाद गई। लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस को प्रतापगढ़ में रोक दिया गया। लखनऊ-वाराणसी टूवीपीएल पैसेंजर ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। अचानक ट्रेनों का मार्ग बदलने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले से आरक्षण कराए यात्रियों को सुल्तानपुर व लखनऊ जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ा। अमेठी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक स्वामीनाथ पाल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें