फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार समेत आठ लोगों को भेजा गया मेडिकल क्वारंटीन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। क्षेत्र के खनुहट में दिल्ली से आए एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने उसके संपर्क में आने वाले एक मित्र समेत परिवार के आठ लोगों को मेडिकल क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है। गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए उसे सील कर दिया गया है। फायर विभाग की टीम गांव को सैनिटाइज कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली से लौटा खनुहट गांव निवासी एक युवक बृहस्पतिवार को कोरोन पॉजिटिव पाया गया है। युवक में कोरोना की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर गांव को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित करते हुए सील कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष मोतिगरपुर रतन कुमार शर्मा ने सुबह गांव पहुंचकर रास्ते पर बैरिकेडिंग करा दी। गांव में आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एसडी सिंह ने बताया कि पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए उसके एक मित्र समेत परिवार के आठ लोगों को मेडिकल क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। गांव में प्रशासन के निर्देश पर सर्वे शुरू हो गया है।
विज्ञापन

फायर विभाग की टीम ने गांव को सैनिटाइज किया है। क्षेत्र का कंटेनमेंट जोन घोषित गांव में निर्देशों का अनुुपालन नहीं हो पा रहा है। निर्देश पर ग्रामीण अपने घरों में हैं लेकिन उसके कुछ दूर पर स्थित आबकारी की दुकान संचालित होने से वहां भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें