फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ओपीडी में नहीं मिले आठ चिकित्सक, लौटे मरीज

Wed, 21 May 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बिरसिंहपुर के 100 शैया अस्पताल में फिजिशियन कक्ष के बाहर खड़े मरीज।
विज्ञापन
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। बिरसिंहपुर में बने 100 शैया के अस्पताल में चिकित्सीय सेवाएं दुरुस्त नहीं होने से मरीज परेशान है। कुछ दिन पहले ही जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके, जिम्मेदार अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर 12.30 बजे डॉ. शिवम मिश्रा, डॉ. प्रिंस मोदी और डॉ. गिरिजेश पांडेय ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे। अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, सर्जन, आर्थोपैडिक सर्जन सहित आठ चिकित्सक ओपीडी में नहीं थे। मजबूरन बड़ी संख्या में मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।

पैरा मेडिकल स्टाफ, परामर्शदाता और चिकित्सक की तैनाती नहीं होने से अर्श, परिवार कल्याण, मनोरोग, चर्म रोग, आयुष और फिजियोथेरेपी क्लीनिक बंद थी। यहां एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी नहीं है। सीबीसी, ईसीजी, सी-आर्म मशीन सहित अन्य जरूरी जांच की मशीनें भी नहीं हैं। अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा मिला। प्रसाधन भी गंदा था। वाटर कूलर के पास गंदगी फैली थी। अस्पताल में सफाई कर्मचारी, ओटी अटेंडेंट, लैब असिस्टेंट, वार्ड बॉय, अर्दली, प्लंबर, माली सहित 27 कर्मचारियों की तैनाती है।
विज्ञापन



शासन को लिखा पत्र
सीएमएस डॉ. राजकमल चौरसिया ने बताया कि जरूरी जांच मशीनों व खाली पदों पर चिकित्सक व कर्मचारियों की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। लापरवाह चिकित्सक व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें