फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सुबह बूंदाबांदी, दोपहर में बढ़ गई उमस

Thu, 22 May 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 धूप से बच्चे को बचाती महिला
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में बुधवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद कुछ देर मौसम सुहाना रहा। दोपहर में तेज धूप ने फिर परेशान किया। हालांकि, बादलों की आवाजाही लगी रही। ग्रामीण अंचल में भी कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई है।
विज्ञापन

बारिश नहीं होने से किसानों में मायूसी छा गई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
जिले में पिछले एक सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बुधवार सुबह आठ बजे तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने लगी। किसानों को लगा कि बारिश होगी तो धान की रोपाई कराने के लिए खेत की जोताई कराएंगे। हालांकि, कुछ ही देर बाद बूंदाबांदी थम गई और धूप-छांव का दौर दोपहर तक चला। धूप तेज होने से उमस भी बढ़ गई।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 2.0 डिग्री की गिरावट रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन

बीज शोधन कर किसान डालें धान की नर्सरी
धान की नर्सरी डालने का उपयुक्त समय 15 मई से 15 जून के बीच होता है। इस समय किसानों ने नर्सरी डालनी शुरू कर दी है। धान में कंडुआ रोग का प्रकोप तेजी से फैलता है, इसलिए किसान धान के बीज का शोधन करके नर्सरी डालें। बीज शोधन के लिए दो ग्राम कार्बेंडाजिम के साथ प्रति किग्रा. धान धान होना चाहिए। ऐसा करने से धान में कंडुआ रोग से काफी बचत होगी।
विज्ञापन

- डॉ. सीके त्रिपाठी, कृषि वैज्ञानिक केवीके।
टेबल-
एक सप्ताह का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
15 मई-42.5-25.0
16 मई-40.0-25.0
17 मई-38.0-26.5
18 मई-37.5-26.0
19 मई-36.0-26.5
20 मई-37.0-25.5
21 मई-36.0-23.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें