फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दोस्तपुर नगर पंचायत के तीन नलकूप खराब होने से पेयजल आपूर्ति ठप

Wed, 24 Apr 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
दोस्तपुर नगर पंचायत के शाहपुर ​स्थित बंद पड़ा नलकूप।
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय नगर पंचायत के तीन स्थानों पर स्थापित करीब 20 हॉर्स पावर के तीन नलकूपों के मोटर जल गए हैं। इससे पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। करीब एक सप्ताह से बंद पड़े नलकूपों की वजह से टाउन एरिया की करीब 16 हजार की आबादी पेयजल की समस्या से जूझ रही है। लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। नगर पंचायत के अधिकारी टाउन एरिया वासियों की समस्या को लेकर लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

दोस्तपुर नगर पंचायत में 11 वार्ड हैं। यहां की आबादी करीब 20 हजार है। इस आबादी की जलापूर्ति की व्यवस्था करने के लिए नगर पंचायत ने 20 हार्स पावर के चार नलकूप स्थापित करवाए हैं। इनमें से तीन नलकूप खराब होने से बंद पड़े हैं। टाउन एरिया कैंपस में लगे नलकूप का मोटर कुछ दिनों पहले जलने से बंद हो गया था। इसे ठीक करवाकर सोमवार को चालू करवाया गया। वहीं, शाहपुर स्थित पंप नंबर दो, शिवाला स्थित पंप नंबर तीन व कांशीराम कॉलोनी स्थित पंप नंबर चार का मोटर अभी भी नहीं बदला जा सका है। इन तीनों स्थानों पर मोटर जलने से करीब 16 हजार की आबादी को भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों को पानी की व्यवस्था हैंडपंपों से करनी पड़ रही है। यही नहीं कई हैंडपंप भी खराब पड़े हैं।
अक्सर खराब हो जाते हैं नलकूप
दोस्तपुर नगर पंचायत निवासी अजहर का कहना है कि हर साल यही समस्या बनी रहती है। शबनम ने बताया कि गर्मी के समय में अक्सर ट्यूबवेल काम करना बंद कर देते हैं। दुर्गा प्रसाद का आरोप है कि नगर पंचायत की जलापूर्ति व्यवस्था सही नहीं है। लाल बहादुर का कहना है कि नलकूपों का संचालन सही ढंग से नहींं किया जा रहा है।
विज्ञापन

जल्द ठीक करवा दिए जाएंगे मोटर
टाउन एरिया कैंपस में लगे नलकूप का मोटर बदल दिया गया है। अन्य नलकूपों के मोटर भी एक-दो दिन में ठीक करवा दिए जाएंगे। जल्द ही निर्बाध जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

- सचिन पांडेय, अधिशासी अधिकारी, दोस्तपुर नगर पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें