फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अराजकतत्वों ने तोड़ी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा, छठी बार निशाना बनाया गया, बसपा नेताओं ने जताई नाराजगी

Tue, 01 Jul 2025 03:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने छठी बार क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर जुटे बसपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अराजकतत्वों पर कार्रवाई और नई प्रतिमा लगाने का आश्वासन  देकर शांत कराया।
विज्ञापन
प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर विरतिहा ग्राम पंचायत स्थित दुर्गानगर चौराहे पर सोमवार रात संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को एक बार फिर अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। मंगलवार सुबह प्रतिमा के दाहिने हाथ, कंधे और बाईं आंख को क्षतिग्रस्त देखा गया, जिसे उर्दू में लिखे धार्मिक प्रतीक वाले कपड़े से ढका गया था।

विज्ञापन


यह मूर्ति ग्राम पंचायत रामपुर विरतिहा के दुर्गानगर चौराहे पर शारदा सहायक खंड-16 नहर के किनारे वर्ष 1990 में सुग्रीव बौद्ध की अध्यक्षता में स्थापित की गई थी। प्रतिमा को छठी बार निशाना बनाया गया है। सूचना पाकर बसपा कार्यकर्ता, क्षेत्रीय नेता, प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और नाराजगी जताई।

ये भी पढ़े- Akhilesh Yadav Birthday: सीएम योगी-मायावती समेत नेताओं ने दी बधाई, पार्टी मुख्यालय में जुटी समर्थकों की भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- परिवार समेत व्यापारी ने किया सुसाइड: कभी झलका ही नहीं मुस्कुराहट के पीछे का दर्द, हर कोई स्तब्ध


बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार गौतम, सुभाष चंद्र कनौजिया, रमेश त्यागी व अन्य नेताओं के साथ सैकड़ों लोग विरोध में उतर आए। सुग्रीव बौद्ध ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने नई प्रतिमा स्थापित करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर उपनिरीक्षक आदर्श सिंह, कांस्टेबल अजीम, जनार्दन यादव, श्रीकांत आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें