सुल्तानपुर। बल्दीराय, पारा बाजार, हलियापुर व भवानीगढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग टीम ने बुधवार को छापा मारकर क्लीनिक, निजी अस्पताल व पैथोलॉजी लैब की जांच की। इस दौरान कुछ संचालक मौके से भाग गए, जबकि कुछ के बंद मिले।
पैथोलॉजी लैब संचालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। उन्हें नोटिस जारी कर स्वास्थ्य विभाग ने जल्द अपने दस्तावेजों को संबंधित अधिकारी को दिखाने के निर्देश दिए हैं। पारा बाजार में स्थित एक नर्सिंग होम की जांच में मानकों के अनुरूप कोई दस्तावेज व व्यवस्थाएं नहीं मिलीं। विभाग को बायो-मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था सही नहीं मिली। इस पर संचालक को फटकार लगाई।
टीम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय प्रताप सिंह, अशोक मीना, मुख्य फार्मासिस्ट केके दूबे, विजय कुमार, हरीश सिंह और एचईडी नंदलाल यादव शामिल रहे।