भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात के बदरुद्दीनपुर गांव में बुधवार देर शाम एक पिकअप अचानक छप्पर में घुस गई। दुर्घटना में गांव निवासी एके विश्वास, गीता देवी, गौरी, प्रियंका यादव घायल हो गए।
घायलों का इलाज पास के स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। बताया जा रहा है कि छप्पर में एक क्लीनिक चल रही थी। कोतवाली देहात के इंस्पेक्टर अखंड देव मिश्र ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। चालक भाग निकला। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। (संवाद)