फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक हत्याकांड : गैर हाजिर रहा आरोपी, गिरफ्तारी वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चिकित्सक हत्याकांड में सोमवार को एडीजे प्रथम की अदालत ने बयान दर्ज करने की कार्यवाही के दौरान गैर हाजिर रहे आरोपी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। सेशन जज संतोष कुमार ने गैर हाजिर आरोपी दीपक सिंह के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट व उनके जमानतदारों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। अदालत ने आरोपी अजय नारायण सिंह की तरफ से इंस्पेक्टर को फिर से तलब करने के लिए दी गई अर्जी को भी खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

मामले में आरोपियों का बयान दर्ज करने व अन्य कार्यवाही के लिए कोर्ट ने आठ अक्तूबर की तारीख तय की है। कोतवाली नगर के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी निशा तिवारी ने 23 सितंबर 2023 की घटना बताते हुए अपने पति घनश्याम तिवारी की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें नारायनपुर गांव निवासी जगदीश नारायण सिंह, विजय नारायण सिंह, अजय नारायण सिंह व धनपतगंज थाने के मायंग निवासी दीपक सिंह को आरोपी बनाया था। मामले की सुनवाई एडीजे प्रथम की अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें