फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सम्मान निधि से वंचित न रहें, 31 मई तक कराएं फार्मर रजिस्ट्री

Fri, 29 May 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को 31 मई तक फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य किया गया है। जिले में करीब 1.27 लाख किसान पंजीकरण से वंचित हैं। प्रशासन ने किसानों से जल्द प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है।
विज्ञापन

जिले में 5,27,555 किसान पंजीकृत हैं। उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव ने बताया कि अब तक जिले भर में लगभग 75.90 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। अभियान में लंभुआ तहसील सबसे आगे है, जहां 83.88 प्रतिशत से अधिक किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है। रजिस्ट्री के बाद किसानों को डिजिटल गोल्डन कार्ड मिलेगा, जो उनकी नई डिजिटल पहचान बनेगा। बताया कि ग्राम पंचायतों, पंचायत भवनों और सचिवालयों में कृषि, राजस्व व पंचायतीराज विभाग की टीमें विशेष अभियान चला रही हैं। ऐसे किसान अपने नजदीकी पंचायत भवन, जनसेवा केंद्र अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
डिजिटल गोल्डन कार्ड के फायदे
जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री बनने से बार-बार ई-केवाईसी कराने से राहत मिलेगी। सम्मान निधि का लाभ निर्बाध मिलेगा। कृषि योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। साथ ही किसानों का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील-किसान-रजिस्ट्रेशन-पेंडिंग-प्रतिशत
बल्दीराय-78,254-62,719-15,535-80.15
जयसिंहपुर-1,10,773-83,869-26,906-75.71
कादीपुर-1,27,259-89,421-37,838-70.27
लंभुआ-1,01,875-85,448-16,427-83.88
सुल्तानपुर-1,09,394-78,944-30,450-72.16
टोटल-5,27,555-4,00,399-1,27,156-75.90
नोट-28 मई शाम 5:30 बजे तक की रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें