फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कस्तूरबा छात्रावास निर्माण में कमी मिलने पर डीएम ने लगाई फटकार

Sat, 28 Jun 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के कक्षा आठ से 12 तक निर्माणाधीन 100 बेड के छात्रावास का शुक्रवार को डीएम कुमार हर्ष ने निरीक्षण किया। यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन अयोध्या इकाई की ओर से 315.77 लाख रुपये से छात्रावास के भूतल व प्रथम तल पर बनाए जा रहे विभिन्न कक्षों का डीएम ने निरीक्षण करने पर आलमारी की फिनिशिंग सही नहीं मिली।
विज्ञापन

डीएम ने फटकार लगाते हुए आलमारी, खिड़की व दरवाजों की फिनिशिंग दोबारा कराने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था को एक सप्ताह में कार्य पूरा करके भवन को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। उनके साथ लंभुआ एसडीएम गामिनी सिंगला भी मौजूद रहीं।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें