फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं में जिले को तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य सेवाएं देने में जिले को उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सुल्तानपुर को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी, अधिकारी, विशेष रूप से फ्रंट लाइन वर्कर बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारी व अधिकारी प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं में और मेहनत करेंगे जिससे जिले को प्रथम स्थान मिल सके।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि आरसीएच पोर्टल पर आठ संकेतकों के आधार पर यह देखा जाता है कि जिले ने सेवाएं देने में कितनी प्रगति की है। इन संकेतकों में गर्भवती का रजिस्ट्रेशन, प्रथम तिमाही में रजिस्ट्रेशन व जांच, उच्च जोखिम गर्भावस्था, बच्चों का रजिस्ट्रेशन, पूर्ण प्रसव जांच, कुल प्रसव, संस्थागत प्रसव और पूर्ण टीकाकरण शामिल होते हैं। इन सभी मानकों पर प्राप्त उपलब्धि के आधार पर राज्य स्तर पर जिले की रैंकिंग तय होती है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष यादव ने बताया कि सभी जिले आठ मानकों/संकेतकों के आधार पर अपनी उपलब्धि आरसीएच पोर्टल पर अपलोड करते हैं। इसकी मॉनिटरिंग राज्य स्तर से की जाती है। पूरे वित्तीय वर्ष में दी गई सेवाओं की जानकारी के आधार पर हर जिले की रैंक बनती है। पिछले वित्तीय वर्ष में उन्नाव को प्रथम और संभल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें