भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पन्नाटिकरी गांव के पास बुधवार देर शाम एक कार ने दिव्यांग युवक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली देहात थाने के सलाहपुर निवासी दिव्यांग गुलाबचंद्र निषाद (40) बुधवार देर शाम करीब सात बजे पन्नाटिकरी गांव के पास से जा रहे थे।। रास्ते में उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से भदैंया सीएचसी ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
दो बेटे व दो बेटियों के सिर से छिना पिता का साया
दिव्यांग गुलाबचंद्र मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके घर पर पत्नी के अलावा दो बेटे व दो बेटियां हैं। उनकी मौत से दोनों बेटियों व बेटों के सिर से पिता का साया छिन गया। मौत से पूरा परिवार सदमे में है।