रामरती इंटर कॉलेज में आयोजित खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि
द्वारिकागंज। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बुधवार को रामरती इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय समेकित खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। कुर्सी दौड़ में जीआईसी के आदर्श उपाध्याय प्रथम, इंटर कॉलेज भवानीगढ़ रैचा के सुमित सिंह द्वितीय और इंटर कॉलेज हलियापुर के समीर तृतीय स्थान पर रहे।
शुभारंभ जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक अखिलेश पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मोहित प्रथम, सुमित द्वितीय और सूर्यांश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में रागिनी वर्मा प्रथम, अंशिका सिंह द्वितीय व दिव्यांशी तृतीय रहीं। निबंध, चित्रकला व नृत्य, वादन प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को मेडल और सभी दिव्यांग बच्चों को उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. राम जीत, प्रवक्ता शैलेंद्र चतुर्वेदी, सर्वेश कांत वर्मा, लालमणि दूबे, मंजू सोनी, विवेक सिंह, साधना मिश्रा व अन्य लोग मौजूद रहे।