दीवानी न्यायालय में आयोजित अधिवक्ता दिवस पर जिला जज सुनील कुमार का स्वागत करते बार एसोसिएशन के
सुल्तानपुर। अधिवक्ता समाज की रीढ़ होता है। समाज के निर्माण में अधिवक्ताओं का अहम योगदान होता है। ये बातें जिला जज सुनील कुमार ने कहीं। वे बुधवार को दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज ने देवी सरस्वती और डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह व महासचिव दिनेश कुमार दूबे ने जिला जज सुनील कुमार, एडीजे संध्या चौधरी व राकेश पांडेय का स्वागत किया। वरिष्ठ अधिवक्ता व एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद दूबे, नए सदस्य सुरेंद्र प्रसाद पांडेय व कुछ अन्य अधिवक्ता भी सम्मानित किए गए। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष महेश प्रसाद शर्मा, करुणा शंकर द्विवेदी, राम विशाल तिवारी, नरेंद्र बहादुर सिंह आदि ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन पर विचार व्यक्त किए।
संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार शुक्ल ने किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरोत्तम शुक्ला, नागेंद्र सिंह, अधिवक्ता सूर्य नारायण सिंह, हरिश्वर सिंह, अशोक कुमार सिंह, राजेश शुक्ल, बृजेश पांडेय, इंदल यादव, कुलदीप पाठक, देवेश यादव, विजय बहादुर सिंह, पुष्पलता मौर्य, रेखा गुप्ता, विजय पांडेय, जितेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।