फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया और बुखार रोगी बढ़े खचाखच भरा चिल्ड्रेन वार्ड  

Sun, 30 Apr 2017 10:20 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
कई बच्चे भी चपेट में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्द-गर्म मौसम लोगों पर भारी पड़ रहा है। लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। हालत यह है कि जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बेड खचाखच भरे हैं। मरीजों में अधिकतर डायरिया और तेज बुखार से पीड़ित हैं। ‘अमर उजाला’ ने रविवार को जिला अस्पताल का जायजा लिया तो मरीज व तीमारदार बेहाल नजर आए।      
विज्ञापन


 
पल-पल बदल रहा मौसम लोगों की दिक्कतें बढ़ा रहा है। तेज धूप और फिर अचानक आसमान में छाने वाले बादलों से होने वाली नमी लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक रोजाना पेट दर्द और तेज बुखार से पीड़ित होकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में बच्चों की संख्या ज्यादा है। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बेड खचाखच भरे हैं।

शोभावती (36) पत्नी रामपाल निवासी जगदीशपुर थाना अखंडनगर को रविवार की सुबह पेट में तेज दर्द उठा। इसके बाद उन्हें उल्टियां होने लगी। परिवारीजन शोभावती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जांच में डायरिया की पुष्टि हुई। शोभावती को जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसी वार्ड में रुबीना (23) पुत्री सतरुल निवासी डड़वा थाना गोसाईगंज भी डायरिया से पीड़ित होकर भर्ती हुई है।
विज्ञापन


वार्ड में कई महिलाएं व पुरुष डायरिया व बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती हैं। जिला अस्पताल का चिल्ड्रेन वार्ड बच्चों से खचाखच भरा है। वार्ड में डायरिया व बुखार से पीड़ित मरियम (3), प्रिंस (2), प्रतिभा (2) के साथ ही कई बच्चे भर्ती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें