फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कम वोल्टेज से डिजिटल शिक्षा प्रभावित

Mon, 24 Aug 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पलिया में कम वोल्टेज से डिजिटल शिक्षा प्रभावित हो रही है। विद्यालय परिसर में झुका विद्युत पोल और लटकते तार बच्चों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बने हुए हैं। इस समस्या के समाधान के लिए विद्युत विभाग को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

विद्यालय में केवल 90 से 100 वोल्ट बिजली पहुंच रही है। इससे आईसीटी प्रयोगशाला, स्मार्ट कक्षा और डिजिटल पुस्तकालय के उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। प्रधानाध्यापिका सुमन सिंह ने बताया कि कम वोल्टेज के कारण उपकरणों का नियमित उपयोग संभव नहीं हो पा रहा है, जिससे बच्चों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि विद्यालय में कम वोल्टेज की समस्या की जांच की जाएगी। झुके पोल और लटकती केबल को सुरक्षित करने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें