विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल देखते अतिथिगण। स्रोत- विद्यालय
सुल्तानपुर। कलान स्थित श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में आर्यभट्ट हाउस के दल ने समग्र प्रदर्शन में प्रथम स्थान हासिल किया। यह इस वर्ष की चौथी प्रदर्शनी थी, जिसमें गृह विज्ञान, कृषि विज्ञान और हाई स्कूल विज्ञान के मॉडल प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता में रमन हाउस को दूसरा स्थान मिला। भाभा हाउस तीसरे स्थान पर रहा, जबकि विवेकानंद हाउस ने चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह और प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विज्ञान शिक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह सहित कई अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना था। गृह विज्ञान, कृषि विज्ञान और हाई स्कूल विज्ञान जैसे विषयों पर आधारित मॉडल का विशेषज्ञों ने प्रत्येक की गुणवत्ता और नवीनता का बारीकी से आकलन किया।