फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट के नाम पर डीआईजी की पत्नी से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। डीआईजी चित्रकूट की पत्नी से लखनऊ की आरवीटी इंफ्रा बेंचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने फ्लैट देने के नाम पर 25 लाख रुपये ठग लिए। आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी कंपनी ने न फ्लैट दिया और न ही रकम ही वापस की। डीआईजी की पत्नी की तहरीर पर नगर कोतवाली में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र तीन दिन पहले तक जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक तैनात थे। वर्तमान में वह डीआईजी के पद चित्रकूट में तैनात हैं। उनकी पत्नी विनती मिश्रा के अनुसार लखनऊ के आरवीटी इंफ्रा बेंचर प्राइवेट लिमिटेड से उन्होंने वर्ष 2014 में एकमुश्त 25 लाख रुपये देकर एक फ्लैट खरीदा था। कंपनी के मालिक रोहित पांडेय, विशाल और तुषार हैं। करीब आठ वर्ष बीत जाने पर भी न तो उन्हें फ्लैट दिया गया और न ही 25 लाख रुपये ही वापस मिल रहे हैं।
उनका आरोप है कि आरवीटी इंफ्रा बेंचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए पैसा हड़प लिया है। आरोपियों ने सारा पैसा अपने रिश्तेदारों के नाम संपत्तियां खरीदने में खर्च कर दिया है। रोहित पांडेय ने अपने भाइयों और भाभी के नाम संपत्ति खरीदी है।
विज्ञापन

विनती मिश्र की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने 26 जून को रोहित पांडेय, विशाल और तुषार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें