फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा

Fri, 06 Feb 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 फरवरी को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक से 19 वर्ष तक के करीब आठ लाख लोगों को कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी और निजी विद्यालयों में व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने पात्र बच्चों की सूची तैयार कर आंगनबाड़ी केंद्रों को उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने बताया कि पेट में कीड़े होने से बच्चों का शारीरिक विकास प्रभावित होता है और वे बीमारियों की चपेट में जल्दी आते हैं। साल में दो बार यह अभियान चलाया जाता है। विद्यालयों में प्रशिक्षित अध्यापकों और स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। जो बच्चे 10 फरवरी को दवा लेने से छूट जाएंगे, उन्हें 13 फरवरी को मॉपअप दिवस पर दवा दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिन निजी विद्यालयों में छात्रों की संख्या एक हजार या उससे अधिक है, वहां माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें