फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महानवमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Thu, 02 Oct 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मां अहोरवा भवानी धाम में दर्शन को कतार में खड़े श्रद्धालु।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर जिले के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कालिकन धाम, अहोरवा भवानी धाम, हिंगलाज माता मंदिर, दुर्गन धाम, देवीपाटन, माता मवई धाम सहित प्रमुख देवी स्थल माता के जयकारों से गुंजायमान रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने दर्शन और हवन-पूजन कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन



आदि शक्तिपीठ कालिकन धाम में सुबह चार बजे से ही भक्तों की लंबी कतार लग गई। नारियल, चुनरी, लड्डू, पेड़ा और टिकरी का प्रसाद अर्पित कर श्रद्धालुओं ने मां की पूजा की। मंदिर के हवन कुंड में सामूहिक रूप से श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। मां अहोरवा भवानी धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन-पूजन के लिए कतार में दिखी।


मुसाफिरखाना के दादरा स्थित हींगलाज धाम में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर खुशहाली मांगी। गौरीगंज के बूढ़नधाम और मवई धाम में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अमेठी के देवीपाटन, दुर्गन भवानी, गायत्री माता धाम, बूढ़नमाई धाम, दुर्गन भवानी धाम सहित सभी देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद हवन करने में श्रद्धालु व्यस्त रहे। जयकारे लगाते हुए भक्तों ने मां को भोग व प्रसाद अर्पित कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन











श्रद्धालुओं ने कराया कन्या भोज
जगदीशपुर। शारदीय नवरात्र पर्व पर घर-घर में स्थापित मां के नौ दिनों तक विधिविधान से आराधना के बाद बुधवार को पूजन के बाद भोज कराकर पूर्णाहुति के साथ मां की विदाई श्रद्धालुओं ने की। रानीगंज में डॉ. प्रदीप तिवारी ने पत्नी डॉ. प्रज्ञा बाजपेयी के साथ कन्या पूजन के बाद पूर्णाहुति की। भेल उपनगरी के शिव मंदिर कैंपस, इंडोरामा पूजा पंडाल में पूर्णाहुति के बाद मां की विदाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें