शहर के शास्त्रीनगर में गणेश महोत्सव में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। स्रोत- आयोजक
सुल्तानपुर। शास्त्रीनगर में श्री विराट गणेश पूजा समिति ने गणेश चतुर्थी और गणेश महोत्सव का आयोजन किया। मंगलवार शाम विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया।
पूजा व्यवस्था समिति के संयोजक मनीष कुमार साहू रुद्र ने बताया कि महोत्सव में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया है। पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण की व्यवस्था में रवि अग्रहरि, संदीप यादव, शनि अग्रहरि, विनय, हिमांशु और अनुराग सिंह शामिल थे। शिवम जायसवाल, विशाल, अभिषेक और प्रदीप ने भी इसमें सहयोग किया। संवाद