फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खाटू श्याम के भजनों पर थिरके श्रद्धालु

Mon, 24 Mar 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के एक मैरिज लॉन में आयोजित श्याम फाल्गुन महोत्सव में भजन की प्रस्तुति पर झूमते श्रद्धालु। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। श्री श्याम सत्संग मंडल के तत्वावधान में शनिवार को शहर के दरियापुर स्थित एक मैरिज लॉन में 24वां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कलाकारों की ओर से सजाए गए भव्य दरबार में बैठे खाटू श्याम का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पश्चिम बंगाल से आए विकास झा के ‘मेरा भोला है भंडारी, करे नंदी की सवारी’ भजन पर श्रद्धालु जमकर थिरके।
विज्ञापन

फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ मंडल के सदस्य संतोष अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। राजवीर श्रीवास्तव ने गणेश और हनुमत वंदना की प्रस्तुति दी। मंडल के सदस्य गौरव अग्रवाल ने श्याम भजन की प्रस्तुति दी। कोलकाता से आए विकास झा ने ‘दानी दयालु तेरे द्वार पे जो भी आया, श्याम तेरी कृपा उस पर हो गई’ और शंकरजी के भजन ‘मेरा भोला है भंडारी, करे नंदी की सवारी’ पर श्रद्धालु झूम उठे।
फरीदाबाद से आईं राशि पाटनी ने ‘मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, हमें तो जो भी दिया श्याम बाबा ने दिया, भर दे रे श्याम झोली भर दे, न बहलाओ बातों में’ आदि भजनों पर लोग भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन

फूलों की होली खेलते हुए श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। झांकी के माध्यम से कलाकारों ने कालिया नाग मर्दन का मनमोहक मंचन किया गया। आयोजक मंडल की ओर से गो सेवा की पुरुष राजस्थानी पगड़ी और महिलाओं ने राजस्थानी चुनरी धारण कर लोगों ने परिवार के साथ सेल्फी ली। कार्यक्रम के दौरान राधेजी की रसोई से लोगों ने भोजन प्रसाद का भी लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, पिंटू अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, आलोक कनोडिया, अशोक मुरारका, रजत कनोडिया, अंकुर, विजय विद्रोही, श्याम मोदनवाल, राजकुमार अग्रवाल, गंगा प्रसाद कसौधन, रवि जायसवाल आदि डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें