फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सवर्ण आयोग गठन की मांग तेज, 21 को करेंगे शक्ति प्रदर्शन

Sun, 26 Jul 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अ​खिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत-संगठन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की बैठक रविवार को क्षत्रिय भवन में हुई। बैठक में सवर्ण आयोग के गठन की मांग के लिए आगामी आंदोलन की रणनीति तय की गई। वक्ताओं ने 21 अगस्त को प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव अनिल सिंह ने कहा कि सवर्ण समाज की मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। जिला महासचिव सर्वेश सिंह ने कहा कि विभिन्न वर्गों के लिए आयोग गठित है, जबकि सवर्ण समाज के लिए अब तक कोई आयोग नहीं बनाया गया है। बैठक को जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह और वरिष्ठ महासचिव रजनीश सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव आरपी सिंह, माधव सिंह, राजेश कुमार सिंह, डॉ. रविंद्र प्रकाश सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, दान बहादुर सिंह सहित जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें