फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव

विज्ञापन
एंबुलेंस में प्रसव के बाद नवजात शिशु को गोद में लिए ईएमटी - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ क्षेत्र के गौतमपुर सरैया निवासी अनिल की गर्भवती पत्नी रेनू देवी को रविवार को दोपहर में अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। कुछ देर राहत न मिलने पर परिवारीजनों ने आशा बहू को सूचना दी। मदद के लिए 102 एंबुलेंस को कॉल किया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही लंभुआ सीएचसी पर तैनात 102 एंबुलेंस उनके घर पहुंच गई। स्थिति देखते हुए ईएमटी संतोष कुमार वर्मा तथा चालक अवनीश तिवारी एंबुलेंस से रेनू देवी को स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने लगी। इस पर ईएमटी संतोष कुमार वर्मा ने सीएचसी से संपर्क कर एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें