फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रक्षाबंधन पर दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का होगा ठहराव

Thu, 27 Aug 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। लखनऊ मंडल से होकर चंडीगढ़-लखनऊ और दिल्ली-वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
गाड़ी संख्या 04012 दिल्ली-वाराणसी स्पेशल 27 अगस्त को रात 9:10 बजे दिल्ली से चलेगी और 28 अगस्त को सुबह 11:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन सुबह 9:05 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी और 9:10 बजे रवाना होगी। वापसी में 04011 वाराणसी से 28 अगस्त को शाम 7:50 बजे चलेगी। यह ट्रेन रात 9:52 बजे स्टेशन पर पहुंचेगी और 9:57 बजे रवाना होगी। ट्रेन में 21 कोच होंगे।

इसी तरह 04546 चंडीगढ़-लखनऊ स्पेशल 27 अगस्त को शाम 7:40 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर 28 अगस्त को सुबह 9:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 04545 लखनऊ से दोपहर एक बजे चलेगी। ट्रेन में 17 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें