फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: धान की कटाई में देरी से गेहूं की बोआई पर संकट

Sat, 28 Nov 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बल्दीराय क्षेत्र में धान की पिटाई करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। धुंध, नमी और मजदूरों की कमी से धान की कटाई में देरी हो रही है, जिससे गेहूं की बोआई पर संकट गहरा गया है। खेत खाली न होने से किसान समय पर गेहूं की बोआई नहीं कर पा रहे, पछेती किस्मों की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

हैंधनाखुर्द निवासी रिंकू साहू ने बताया कि मजदूर न मिलने से धान की कटाई शुरू नहीं हुई। नमी के कारण समय से गेहूं की बोआई संभव नहीं दिख रही। देहली बाजार क्षेत्र के रामतेज के खेत में कटी धान की फसल नमी के कारण पड़ी है। उन्हें करीब 10 दिन बाद खेत खाली होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम 11.4 डिग्री सेल्सियस बताया। आगामी 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें