फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अपहरण व दुष्कर्म के दोषी को आठ साल की सजा

Sat, 28 Nov 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म से जुड़े 14 साल पुराने मामले में एफटीसी प्रथम कोर्ट के जज विजय कुमार गुप्ता की अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। अदालत ने आरोपी राजेश कोरी को दोषी ठहराते हुए आठ साल के कठोर कारावास और कुल 13 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को सजा काटने के लिए जेल भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मामला धम्मौर थाने के एक गांव की रहने वाली 16 साल की किशोरी से जुड़ा है। किशोरी की मां ने छह अप्रैल 2012 को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप के अनुसार उनकी नाबालिग पुत्री होली के त्योहार में अपने ननिहाल गई थी। अमेठी जिले के पीपरपुर थाने के कस्तूरीपुर गांव का रहने वाला आरोपी राजेश कोरी अपने सहयोगियों की मदद से बहलाकर उनकी पुत्री का अपहरण कर ले गया और दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी राजेश कोरी के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी। इस मामले का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम की अदालत में चला, जहां अदालत ने आरोपी को अपहरण और दुष्कर्म के अपराध में दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें