फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2100 दीपों से जगमग हुआ सीताकुंड धाम

विज्ञापन
देव दीपावली पर गोमती नदी के किनारे जलाए गए दीए। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोमती मित्र मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार की शाम शहर के सीताकुंड धाम 2100 दीपक जलाकर देव दीपावली मनाई गई। गोमती मित्रों ने आकर्षक रंगोली भी बनाई थी। गोमती आरती के बाद यहां पर मौजूद लोगों ने वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन के मुताबिक पौराणिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही शिवजी ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। इसी के परिप्रेक्ष्य में देव दीपावली का आयोजन किया जाता है। आरती के बाद मौजूद लोगों ने आदि गंगा गोमती से कोरोना से मुक्ति के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें