सुल्तानपुर। धर्मवार जनसंख्या का आंकड़ा जारी होने के बाद आबादी की रफ्तार को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी हैं। आंकड़ों की मानें तो एक दशक के दौरान जिले में हिंदुओं की आबादी में मुस्लिमों की तुलना में 0.6 फीसदी गिरावट आई है। मुस्लिमों की आबादी में 0.8 फीसदी के बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि जिले की सभी तहसीलों में अभी हिंदुओं की आबादी सर्वाधिक है।
केंद्र सरकार की ओर से धर्मवार जनंसख्या का आंकड़ा जारी होने के बाद आबादी की बढ़ोतरी की रफ्तार को लेकर चिंता बढ़ गई हैं। वर्ष 2011 के आंकड़ों के मुताबिक जिले की आबादी 22,49,036 दर्ज की गई है। धर्मवार आंकड़े में हिंदुओं की तुलना में मुस्लिमों की आबादी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
आंकड़ों की मानें तो दशक भर में हिंदुओं की आबादी की बढ़ोतरी में करीब 0.6 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है जबकि मुस्लिमों की आबादी में जिले में 0.8 फीसदी की बढ़ोतरी पाई गई है। जिले में सिख, ईसाई धर्म के लोगों की संख्या आंशिक है। सिखों की संख्या सर्वाधिक सदर तहसील में है। आंकड़ों की मानें तो जिले की चारों तहसीलों में हिंदुओं की संख्या सर्वाधिक है। दूसरे नंबर पर मुस्लिम धर्म के लोग हैं।