फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व कोषागार को लगा 2.4 करोड़ का झटका

Tue, 25 Aug 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पखवारे भर में राजस्व कोषागार को 2.4 करोड़ रुपये से अधिक का झटका लगा है। उपनिबंधन कार्यालयों में होने वाली रजिस्ट्री व एग्रीमेंट में 10 फीसदी तक गिरावट से स्टांप व टिकटों की बिक्री में कमी आई है।
विज्ञापन



 सदर तहसील के उपनिबंधन कार्यालय में प्रतिदिन औसतन 40 बैनामे व एग्रीमेंट होते हैं। यही स्थिति लंभुआ, कादीपुर व जयसिंहपुर तहसील के रजिस्ट्री कार्यालयों की मानी जाती है। जिले के आंकड़ों पर गौर करें तो रोजाना बैनामा व एग्रीमेंट की यह संख्या औसतन 160 का आंकड़ा पार कर देती है।

उपनिबंधन कार्यालय के मुताबिक बैनामे व एग्रीमेंट से औसतन एक लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। अगस्त माह के पहले पखवारे में बैनामा व एग्रीमेंट में औसतन 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इस हिसाब से रोजाना 16 लाख रुपये की राजस्व क्षति सामने आई है। इस तरह पखवारे भर में दो करोड़ 40 लाख रुपये का झटका राजस्व का लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें