फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: निर्माणाधीन पिलर का मलबा गिरा, बिजली तारों पर अटका

Fri, 02 Jan 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के बाधमंडी में शुक्रवार दोपहर बाद एक भवन के निर्माणाधीन तीसरे तल का पिलर भरभरा कर गिर गया। पिलर के लिए लगाया गया फर्मा व बांस-बल्ली बिजली आपूर्ति के तार पर आकर अटक गया। पिलर का मलबा गिरते ही आसपास के लोग सकते में आ गए। हालांकि दुर्घटना होने से बच गई।
विज्ञापन

बाधमंडी चौराहे के पास अंजनी कुमार की ओर से तीसरे तल पर पिलर बनाकर कुछ निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पिलर का मलबा सहित फर्मा अचानक गिरने से भगदड़ मच गई। इसके गिरते ही कार्य में लगे मजदूर भाग निकले। फर्मा नीचे से गुजरे बिजली के तारों पर अटक गया। अचानक क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। अवर अभियंता उमेश चंद्र ने बताया कि भवन का मानचित्र स्वीकृत है। भवन स्वामी अंजनी कुमार की ओर से फिनिशिंग कार्य कराया जा रहा है। मलबा व फर्मा गिरने से लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अभी इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें