सुल्तानपुर। दीवानी बमकांड के मामले में जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल ने बहस के लिए 27 जनवरी की तिथि तय की है। दलित उत्पीड़न के मामले में जेल में निरुद्ध रहे धनपतगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह माेनू को आठ नवंबर 2006 को पेशी पर कोर्ट लाया गया था। दीवानी न्यायालय परिसर में सीजेएम कोर्ट के पास उन पर बम से हमला कर दिया गया था। पूर्व ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर संत ज्ञानेश्वर के भाई इंद्रदेव तिवारी, मैनेजर रामसहाय सिंह, मदन कुशवाहा और कूरेभार थाने के मझौवा गांव निवासी राजेंद्र मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले में गवाही पूरी होने के बाद बहस के लिए 27 जनवरी की तिथि तय की गई है।
एमएलसी पर दर्ज केस में सुनवाई तीन फरवरी को
सुल्तानपुर। भाजपा के एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ दर्ज आचार संहिता उल्लंघन मामले में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए तीन फरवरी की तिथि तय की है। पंचायत चुनाव के दौरान बिना अनुमति भोज करने के आरोप में कोतवाली देहात थाने में पुलिस ने एमएलसी के खिलाफ केस दर्ज किया था। (संवाद)