फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में टूटकर गिरे बिजली के तार से लगा करंट, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। करौंदीकलां क्षेत्र के गौरा टिकरी गांव में पावर कॉर्पोरेशन ने धनेश्वर वर्मा के पंपिंग सेट पर बिजली पहुंचाने के लिए लकड़ी की बल्ली पर तार खींचा था। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से बल्ली बदलकर विद्युत पोल लगवाने की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह बल्ली टूटकर तार समेत खेत में गिर पड़ी। उसी समय गांव के राम चरित्र वर्मा की पत्नी नियदरा (59) पशुशाला से गोबर निकालकर उसे खेत में फेंकने गई थी। इस बीच खेत में पहले से टूटकर गिरे बल्ली समेत बिजली के तार पर उसका पैर पड़ गया और करंट लगने से मौत हो गई। काफी देर तक जब नियदरा घर नहीं पहुंची तो परिवारीजन खेत की ओर गए, जहां नियदरा का बल्ली व तार से सटा शव पड़ा था। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने एसओ अमरेंद्र बहादुर सिंह को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। राम चरित्र ने पॉवर कॉर्पोरेशन के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है। एसओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें