सुल्तानपुर। गोसाईंगंज क्षेत्र के इटकौली गांव निवासी रवींद्र का बेटा विशाल (14) गत बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े 10 बजे गांव में खेलने के लिए निकला था। देर शाम तक विशाल जब घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
इस बीच ग्रामीणों ने परिवारीजनों को बताया कि एक चप्पल तालाब के पास पड़ी है। सूचना मिलते ही परिवारीजन तालाब के पास पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। ग्रामीणों की मदद से तालाब में खोजबीन शुरू की गई। रात करीब नौ बजे तालाब में विशाल का शव मिला। परिवारीजनों ने विशाल की हत्या की आशंका जताई है। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चलेगा।