फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: समय सीमा बीती, नहीं चली चीनी मिल

Thu, 20 Nov 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल 
विज्ञापन
द्वारिकागंज। किसान सहकारी चीनी मिल के संचालन में हो रही देरी से किसान परेशान हैं। मिल के मरम्मत कार्य में पहले बरती गई उदासीनता मिल प्रबंधन व गन्ना किसानों को भारी पड़ रही है। पेराई शुरू नहीं होने से किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है।
विज्ञापन

शासन ने चीनी मिल में गन्ने की पेराई का समय 20 नवंबर तक शुरू करने का निर्देश दिया था। अभी तक मिल की मरम्मत नहीं हो सकी है। मिल सूत्रों की मानें तो मिल के कुछ पार्ट्स बाहर से मंगाए गए हैं, जिनके आने में देरी होने से मरम्मत कार्य अधर में है। किसान पेड़ी गन्ने की कटाई कर फसल को क्रेशरों पर बेच रहे हैं। इसमें किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। भटपुरा गांव के विनोद ने बताया कि करीब 10 बीघा पेड़ी गन्ने की फसल खड़ी है, उसमें गेहूं की बोआई करना चाहते हैं। मिल में पेराई शुरू नहीं होने से मजबूरी में गन्ने की कटाई कर उसे औने-पौने दाम में बेचना पड़ रहा है। सोनारा के अर्जुन प्रसाद ने बताया कि चीनी मिल में पेराई सत्र की शुरुआत नहीं होने से असमंजस बना हुआ है। ब्रिजवारी गांव के राधेश्याम वर्मा ने बताया कि उनके पास आठ बीघा पेड़ी गन्ने की फसल है। चीनी मिल के संचालन में देरी होने से गेहूं की बोआई पिछड़ जाएगी।

कल-पुर्जे जर्जर होने से देरी
चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक/जिला गन्ना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि चीनी मिल काफी पुरानी है, जिसके कल-पुर्जे जर्जर होने से मरम्मत कार्य में देरी हो रही है। कुछ पार्ट्स बाहर से मंगाए गए थे। सामान आ गया है। मिल को शीघ्र चलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें