फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के पूरे रघुनाथ मिश्र गांव में शनिवार रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस आत्महत्या का संदेह जता रही है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के पूरे रघुनाथ मिश्र मजरे कुड़वार गांव निवासी आलोक कुमार शुक्ल (30) शनिवार की रात रोज की तरह भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को संदेह हुआ। कमरे में लगी लोहे की रॉड में साड़ी के फंदे से आलोक का शव लटका मिला। यह देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कुड़वार थाने की पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर कुड़वार थाने के उपनिरीक्षक राम विलास यादव मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

दो माह के मासूम के सिर से छिना पिता का साया
मृतक आलोक की दो वर्ष पहले हरदासपुर महाराजगंज निवासी प्रियांशी से शादी हुई थी। युवक की पत्नी कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। मृतक के दो माह की इकलौती संतान आर्यांश है। आलोक की मौत से मां अमरावती व बहन मंजू, प्रतिभा व उसके बड़े भाई गुड्डू का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें