फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 05 Apr 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के विवेकनगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव कमरे की छत में लगे पंखे से लटका देखा गया। स्थानीय लोगों के जानकारी देने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या करने का कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


कुड़वार थाना क्षेत्र के पूरे जुराम तिवारी का पुरवा प्रतापपुर निवासी अजय तिवारी (38) अपने परिवार के साथ शहर के विवेकनगर मोहल्ला स्थित निजी मकान में रहता था। रोजाना की तरह बुधवार रात घर वाले खाना खाकर सो गए। बृहस्पतिवार सुबह परिजन उठे तो अजय के कमरे का दरवाजा खुलवाने के लिए दस्तक दी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो किरायेदारों की मदद से दरवाजा खोला गया। कमरे के अंदर अजय का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता देखा गया। यह देखने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी कोतवाली नगर पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अजय की शादी लगभग नौ वर्ष पहले तिरछे गांव निवासी करुणा शंकर दूबे की पुत्री के साथ हुई थी। वह पत्नी व बच्चों के साथ शहर में रहता था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बड़ा भाई संजय कुमार तिवारी गांव में ही रहता है। अजय की दो संतान हैं। बड़ी पुत्री आशी (07) व सात माह का एक बेटा है। उसकी पत्नी रजनी तिवारी व बिटिया का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें