फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पेड़ के फंदे से लटका मिला किसान के बेटे का शव

Fri, 05 Sep 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर। फैजुल्लापुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह किसान के बेटे का शव पेड़ की डाल से फंदे पर लटकता देखा गया। किसान देवेंद्र दुबे ने बताया कि छोटा पुत्र प्रदीप (20) बुधवार शाम करीब छह बजे घर से बिना किसी को कुछ बताए निकला था। रात में वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई।
विज्ञापन

काफी तलाश करने के बाद भी पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार सुबह घर से 100 मीटर दूरी स्थित पेड़ की डाल से रस्सी पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अखंडनगर पुलिस को दी। प्रदीप अविवाहित था और पिता के साथ खेती-बाड़ी में मदद करता था। दो भाइयों में वह छोटा था। बड़ा भाई राघवेंद्र भी खेती करता है। प्रदीप की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन

अखंडनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें